फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर काटने से कई एकड़ धान की फसल जलमग्न

Sat, 31 Oct 2015 12:52 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा सहायक खंड 39 नरायनपुर रजवाहा नहर अराजक तत्वों ने गुरुवार को भटहर गांव के पास काट दिया। इससे कई एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई। शुक्रवार को पूरे दिन किसान धान की फसल को किसी तरह खेत से बाहर निकालते
विज्ञापन


रहे । इसके पहले भी कई बार नहर को काटा गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई । इससे लोगों में काफी नाराजगी है। विभाग के लोगों ने शुक्रवार को नहर को बंधवा दिया लेकिन किसी के  खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।

शारदा सहायक खंड 39 नरायनपुर रजवाहा नहर को मीरगंज से गुजरी है। गुरुवार की रात असामाजिक तत्वों ने कई जगह नहर को काटकर पाइप लगा दिया है। तेज बहाव के कारण पानी नहीं थाम पा रहा है। जिससे नहर कट जा रही है।
विज्ञापन


भटहर, चौधरीपुर, चकिया हवेली गांव के पास धान की कई एकड़ फसल डूब गई। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।  किसान पानी में से फसल को छान कर बाहर निकाल रहे हैं। अगहुआ गांव के रामचन्द्र यादव, अशोक यादव, सुर्यभान

यादव, राज दानबहादुर यादव, चौकीखुर्द के आशीष सिंह, राजेश सिह, दिनेश सिह, चौधरीपुर के संजय यादव, दिनेश यादव, हरेन्द्र यादव, समारू, सभाजीत यादव, अशोक, रामभवन की कई एकड़  धान की फसल पानी डूब गई है।  हर सीजन में

अराजक  तत्व नहर काट  देते हैं लेकिन इनके खिलाफ विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इसके पहले भी अगहुआ गांव में कुछ लोगों ने नहर काट दिया था। ग्रामीणों के विरोध पर एक्सईएन केके मिश्रा  पहुंचे थे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें