फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे सेटअप बाक्स के खिलाफ फूटा जनाक्रोश

Mon, 11 Jan 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में केबल प्रसारण बंद कर दिए जाने के कारण पिछले दिनों से लोगों के घरों में टेलीविजन शोपीश बन गए हैं। सेटअप बाक्स वास्तविक कीमत से काफी महंगे दिए जा रहे हैं। ब्रह्म बाजार में आयोजित खुली बैठक के बाद शहर में केबल कंपनियों के खिलाफ शहरभर में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



मनोरंजन कर अधिकारी व केबल कंपनी संचालकों का पुतला फूंका गया। दूरदर्शन व फ्री-टू-एअर चैनल्स अनिवार्य रूप से दिखाए जाने चाहिए, लेकिन एक जनवरी से केबल प्रसारण बंद होने से पूरे जिले में जिनके घरों में सेटअप बाक्स नहीं लग सके हैं, उनके घरों में टीवी शोपीस बन गए हैं।


खास कर महिलाओं के मनपसंद धारावाहिक छूट गए हैं। लोगों को इलेक्ट्रानिक मीडिया की खबरें भी नहीं मिल पा रही है। सेटअप बाक्स लगवाने की अनिवार्यता तो है लेकिन बाक्स काफी महंगे लगाए जा रहे हैं, जिसके खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता कौशल किशोर वंदेमातरम के आह्वान पर शिव कुमार चौधरी की अध्यक्षता में दर्शकों की खुली बैठक की गई।
विज्ञापन



जिसमें कौशल किशोर ने कहाकि सेटअप बाक्स पेड चैनलों को बंद करने की बजाय फ्री चैनल्स व दूरदर्शन को भी बंद कर दिया गया है। तय किया गया कि यदि 16 जनवरी कर फ्री चैनलों का प्रसारण शुरू नहीं किया गया तो उपभोक्ता अपने मकानों के आगे से जा रहे केबल केबिल को काटकर फेंक देंगे।


क्योंकि केबल संचालकों ने घरों पर से केबिल निकालने की गृह स्वामियों से कोई अनुमति नहीं ली है, जो नियमविरुद्ध है। इसके बाद उपभोक्ताओं ने शहरभर में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। घंटाघर पहुंचकर मनोरंजन कर अधिकारी, केबल्स संचालक फिरासत खान, मुकुल रस्तोगी आदि का संयुक्त रूप से पुतला फूंका।


पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक यादव को ज्ञापन सौंपा। इसमें संजय ढ़ाबा, प्रमोद सेठ, अरविंद खलीफा, रामसेवक, सुनील शर्मा, इंद्रपाल आढ़ती, सभासद राकेश कुमार, अभिषेक शर्मा, धीरेंद्र नंदन, विवेक, रेशु चौधरी, हिमांशु चौधरी, श्रीकांत, कमल कुमार, तरुण वार्ष्णेय, गिरीश राजा, अमित कैथल, आकाश शर्मा, विवेक नागपुर, कौशल शीरा, मयंक चौधरी, प्रशांत बीसी, अनुज ठाकुर, आलोक शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें