उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद के घर पर बुधवार को सियासी दिग्गजों और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों का जमघट रहा। पक्ष विपक्ष के कई नेता पहुंचे। मौका था उनके बेटे फैज इकबाल की शादी के बाद आयोजित दावत-ए-वलीमा का। राजनीतिक हस्तियों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया और कैबिनेटमंत्री को मुबारकबाद दी।
सपा के महासचिव रामगोपाल यादव, राज्यसभा के सदस्य जावेद अली खां, प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव, श्रम मंत्री शाहिद मंजूर, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री मूलचंद चौहान, पर्यटन विभाग के मंत्री ओमप्रकाश सिंह, कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी, ग्राम्य विकास के राज्यमंत्री ओंकार सिंह यादव रहे।
सपा के जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। पूर्व राज्यमंत्री मनोज पारस, मुरादाबाद से हाजी इकराम कुरैशी, चंदौसी की विधायक लक्ष्मी गौतम, गुन्नौर के विधायक रामखिलाड़ी यादव, ठाकुरद्वारा के विधायक नवाब जान खां, कांठ के विधायक अनीसुर्रहमान व सपा के जिला महासचिव हरबीर यादव आदि ने भागीदारी की।
मंडलायुक्त सुभाष शर्मा, आईजी विजय सिंह मीना, डीआईजी ओंकार सिंह समेत कई अधिकारी भी शिरकत करने पहुंचे।