फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी पड़ेगी मंडी शुल्क की चोरी, दस गुना जुर्माना बढ़ा

Thu, 04 Feb 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि उत्पादों पर मंडी शुल्क की चोरी करना अब महंगा पड़ सकता है। क्योंकि मंडी परिषद ने जुर्माने की राशि बीस हजार रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दी है।
विज्ञापन



कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने मंडी शुल्क की चोरी पर लगाम लगाने के लिए जुर्माने में दस गुना बढ़ोत्तरी कर दी है। अब मंडी शुल्क की चोरी करके माल ले जाना आसान नहीं रहा। अब तक जो व्यवस्था थी, जिसमें व्यापारी या कोई अन्य कारोबारी मंडी शुल्क की चोरी करके चाहे जितना भी माल ले जाता था।


पकड़े जाने पर उससे अधिकतम 20 हजार रुपये जुर्माना ही वसूला जाता था। जिसका लाभ व्यापारी उठाते थे, लाखों के माल पर बीस हजार का जुर्माना चुका कर माल ले जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा। क्योंकि मंडी परिषद ने जुर्माने की अधिकतम सीमा बीस हजार रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब यदि मंडीशुल्क की चोरी पकड़ी जाती है तो दो लाख रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। मंडी सचिव एसपी गंगा ने बताया कि मंडी शुल्क चोरी पकड़े जाने पर देय मंडी शुल्क विकास सेस ढाई प्रतिशत का दस गुना तथा अधिकतम दो लाख रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें