दो गांवों में कंबल वितरण पर विधायक ने नाराजगी जताई है। इसका खामियाजा ग्राम रहोली के लेखपाल को भुगतना पड़ा है। गांव में अभी तक कंबल वितरण नहीं हुआ है। जाड़े में गरीब व असहाय को राहत दिलाने के लिए प्रशासन गांव गांव जाकर कंबल वितरण करा रहा है।
दो दिन पूर्व कंबल वितरण के लिए ग्राम मुहम्मद गंज में विधायक लक्ष्मी गौतम व एसडीएम अमित कुमार पहुंचे। गांव पहुंचकर कंबल वितरण की सूची देखकर विधायक नाराज होने लगीं। कहाकि सूची में सही नहीं बनी है। एसडीएम ने विधायक को समझाया और कंबल वितरण कराया। इसके बाद विधायक ग्राम रहोली जा पहुंची।
जबकि एसडीएम किसी कार्य से दूसरी जगह पहुंच गए। ग्राम रहोली में भी कंबल वितरण की सूची देखकर विधायक भड़क उठी। विधायक लक्ष्मी गौतम का कहना था कि लेखपाल ने जो सूची तैयार की है। वह सही नहीं है। इस दौरान प्रधान पुत्र से तीखी नोकझोंक हो गई। इसके चलते गांव में कंबल का वितरण नहीं हो सका। इसकी गाज गांव के लेखपाल पर गिरी है, उसका स्थानांतरण कर दिया है।