मंच तुतलाते हुए स्वर में अपनी प्रस्तुति से बच्चों ने समा बांध दिया। विभिन्न स्वरूपों में सजे बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बुधवार को मेला परिसर स्थित नटराज मंच पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विजयी प्रतिभागियों को आयोजकों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
श्री मेला परिसर के नटराज मंच पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने भगवान श्रीगणेश के भव्य स्वरूप में लोगों को मंत्रमुग्ध किया। प्रतिभागियों में आयुष वार्ष्णेय, शिवि अग्रवाल, शुभ अग्रवाल, तनिष्का मिश्रा, गायत्री सिंह, निष्ठा सक्सेना, अनमोल पाल, सक्षम सिंह, व्योम गुप्ता, कृष्णा वार्ष्णेय, अराध्या वार्ष्णेय, राधिका वार्ष्णेय रहीं।
वहीं, मनसा, आयुष वार्ष्णेय, निकुंज वार्ष्णेय ने मंच पर भगवान गणपति के स्वरूप में अपनी प्रस्तुति दी। संयोजक ओमनंदन वार्ष्णेय ने प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में विचित्रा वार्ष्णेय व पूजा वार्ष्णेय मौजूद रहीं।
निर्णायक मंडल ने बच्चों की प्रस्तुति के आधार पर कृष्णम वार्ष्णेय को पहला, निकुंज वार्ष्णेय को दूसरा और मनसा को तीसरा स्थान दिया। शेष सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार मिला। निष्ठा सक्सेना का प्रयास भी आकर्षक रहा। इसमें मोरमुकुट वार्ष्णेय, दयाशंकर गुप्ता, ज्ञानप्रकाश, महीपाल आर्य, डा. राजीव, प्रमोद गुरू, पंकज सक्सेना मौजूद रहे। संचालन डा. पीके अग्रवाल ने किया।