फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में सो रहे चालक की जेब से उड़ाए 45 हजार

Thu, 24 Sep 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्कपुर थाना क्षेत्र में जोड़िया नाके के नजदीक ट्रक में सो रहे चालक की जेब से चोर 45 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। चालक गुड़गांव से यमुनानगर में प्लाई पत्ता लेकर आया था और ट्रक में सो रहा था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चोरी का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कैथल के गांव खड़क पंडवा निवासी जगदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रक चालक है। मंगलवार को वह गुड़गांव से ट्रक में प्लाई पत्ता भरकर यमुनानगर आया था। उसने जोड़िया के नजदीक एक प्लाइवुड फैक्ट्री में इसकी डिलीवरी की। डिलीवरी से मिली 45,120 रुपये की नकदी को उसने अपने जेब में रख लिया।

ट्रक को खाली करने के बाद वह जोड़िया नाके के नजदीक सड़क किनारे ट्रक को खड़ा करके उसमें सो गया। जब वह जागा तो उसने देखा कि ट्रक की खिड़की खुली पड़ी थी और उसकी जेब से पैसे गायब थे। जांच अधिकारी एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें