फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में भाजपा की कुसुम देवी, पंवासा में सपा के शुएब जीते

Mon, 08 Feb 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
तड़के से ही संभल को छावनी में तब्दील कर दिया गया। संभल व पंवासा में भारी सुरक्षा तामझाम के बीच बीडीसी सदस्यों को लाया गया। मतदान होने के बाद परिणाम घोषित किया गया। जिसमें संभल से भाजपा की कुसुम देवी ने 73 मत लेकर सपा जिलाध्यक्ष के भाई व सपा प्रत्याशी आरिफ खां उर्फ गुल्लू को 48 मतों से पराजित कर दिया।
विज्ञापन



वहीं पंवासा में सपा ने बाजी मार ली। सपा प्रत्याशी शुएब खान ने 85 मत लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी अंकित शर्मा को 70 मतों से हरा दिया। भाई की हार के बाद संभल में सपा जिलाध्यक्ष अपनी साख नहीं बचा पाए। संभल में सपा व भाजपा में सीधा मुकाबला होने के कारण मंडलभर की निगाहें अतिसंवेदनशील संभल पर टिकी थीं।


चप्पे चप्पे पर नजरें लगा दी गई थी, क्योंकि संभल कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद की गृह ब्लाक होने के साथ साथ ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी सपा जिलाध्यक्ष का सगा भाई था, पूर्व सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क समेत कई दिग्गज भी समर्थन में जुटे थे।
विज्ञापन



वहीं भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी के समर्थन में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश गुप्ता, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, पूर्व मंत्री गुलाब देवी, पूर्व विधायक सत्येंद्र सिंह, सैयद शान अली, इमरान तुर्की सहित बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने डेरा डाल रखा था। निर्धारित समय पर मतदान शुरू हुआ।


चंदौसी चौराहे से ब्लाक के लिए रास्ता बंद कर दिया गया था। निगाहें बीडीसी सदस्यों पर थी। बाइक से व अन्य संसाधनों से बीडीसी सदस्यों को लाकर मतदान कराया गया। कुल 107 में 106 वोट पड़े। मतगणना के बाद कुसुम देवी को 73 मत, आरिफ खां (गुल्लू) को 25 मत मिले, जबकि आठ मत निरस्त हो गए। जिला निर्वाचन अधिकारी एनके सिंह चौहान ने कुसुम देवी को निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र दिया।
यही स्थिति पंवासा में भी रही, यहां भी पूर्व मंत्री बिजेंद्रपाल सिंह, असमोली की सपा विधायक पिंकी सिंह यादव मौजूद रहीं। तय समय पर मतदान शुरू हुआ। 105 में से 104 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख/बीडीसी सदस्य भूरी देवी बीमार होने के कारण मतदान करने नहीं आ सकी। मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी शुएब खान को 85 मत मिले, प्रतिद्वंद्वी अंकित शर्मा को 15 मत मिले, चार मत निरस्त हो गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने शुएब खान को निर्वाचित घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें