फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में मजदूर की मौत के बाद भड़के ग्रामीण

Thu, 07 Jan 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम मजदूरी कर घर लौट रहे दो मजदूरों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों हादसे में गंभीर घायल हो गए। हादसा बुधवार को शाम साढ़े पांच बजे पथरा गांव के सामने हाइवे पर हुआ। हादसे में गंभीर घायल हरिनंदन की इलाज के लिए ले जाते समय बनियाठेर के निकट मौत हो गई।
विज्ञापन



हरिनंदन की मौत की खबर पर आक्रोशित ग्रामीणों ने चंदौसी-बदायूं हाईवे पर जाम लगा दिया। वाहनों व दुर्घटना की वजह बने अस्थायी अतिक्रमण में तोड़फोड़ शुरू कर दी। तीन थानों की पुलिस की मदद से किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कर जाम खुलवाया जा सका।


पार्थ हास्पिटल रोड से हाईवे पार कर पथरा गांव जाते समय दो युवकों को ट्रक के चेसिस ने रौंद दिया। पथरा गांव निवासी हरिनंदन (20) पुत्र बहोरन सिंह और सत्य सिंह (19) पुत्र कल्लू सिंह हादसे में गंभीर घायल हो गए। दोनों को पार्थ हास्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने मुरादाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन



इलाज के लिए ले जाते समय बनियाठेर के निकट हरिनंदन ने दम तोड़ दिया। सत्य सिंह को उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। बहोरन सिंह के तीन संतानों में सबसे छोटा बेटा हरिनंदन था। बड़े बेटे और बेटी की शादी हो गई है। बड़ा भाई विपिन और हरिनंदन मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे।


ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। मौके पर हंगामे और आक्रोश का नजारा दिखा। सीओ अभिषेक यादव कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम में फंसे वाहनों में तोड़फोड़ की भी कोशिश की। एक दो वाहनों के शीशे भी टूटे हैं।


अस्थायी अतिक्रमण की वजह मानते हुए यहां लगे फ्लैक्सी बोर्ड आदि तोड़कर जला दिए। तीन थानों की पुलिस बुला ली गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक यादव ने किसी तरह समझा बुझाकर जाम खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हरिनंदन के चाचा हरज्ञान सिंह ने कोतवाली पुलिस को चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने ट्रक के चेसिस और चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें