फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। रामपुर के कुछ युवकों ने शहर में पढ़ाई करने के लिए किराये का मकान लिया। शिकायत पर पुलिस ने दबिश दी तो वहां पिस्टल बनाने की फैक्ट्री मिली है, एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है, लेकिन अभी पुलिस कुछ भी बतान नहीं रही है।
विज्ञापन

बताते हैकि शहर के मोहल्ला हनुमान गढ़ी के बाहरी इलाके में कुछ दिन पहले ही रामपुर जिले के सैफनी क्षेत्र के कुछ युवकों ने पढ़ाई करने के लिए किराया का मकान लिया था। इसमें उन्होंने शस्त्र बनाने की फैक्ट्री शुरू कर दी। धीरे धीरे आसपास के लोगों को शक हुआ तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने छापेमारी की तो वहां कई बने व अधबने पिस्टल, तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण आदि बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ भी लिया है लेकिन पुलिस उसके साथियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिशें दे रही है। यह भी पता चला हैकि यह पूरा गैंग है जो शस्त्र बनाकर क्षेत्र में सप्लाई करता है, अपने ठिकाने बदलता रहता है। कोतवाली प्रभारी ऋषिराम कठेरिया ने बताया कि अभी बरामदगी व भागे लोगों की तलाश की जा रही है, पूरी जानकारी सोमवार को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें