बहजोई। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने व दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए, पति व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाना में तहरीर देकर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया है कि उसके पति व ससुर दहेज के लिए उसे आए, दिन प्रताड़ित करते हैं, और दुष्कर्म करने के बाद उसे कमरे में बंद कर दिया जाता है।
वह बमुश्किल किसी तरह से ससुराल से निकलकर आई और अपने मायके वालों को पूरी कहानी बताई। कोतवाल ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति पप्पू व ससुर नरेश के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने व दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।