फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधारी के रुपये नहीं दिए तो बच्चे को अगवा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई/चंदौसी। लगातार तगादा करने पर एक व्यक्ति ने दो पक्ष का एक बालक अगवाकर अपनी रिश्तेदारी में रख लिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने बालक को छुड़ा लिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जिससे कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के अहरोला नवाजी निवासी एक व्यक्ति व अलीगढ़ क्षेत्र के अभयपुर गांव निवासी व्यक्ति से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है।अहरौला नवाजी का ग्रामीण लगातार टालमटोल कर रहा है।
अलीगढ़ वाले पक्ष में शुक्रवार को अहरोला नवाजी के ग्रामीण का एक बच्चा उठा लिया। कहा कि उसे तभी छोड़ेगा, जब वह उसके उधार के रुपये दे देगा। ग्रामीण ने बच्चे को अगवा किए जाने की सूचना गुन्नौर पुलिस को दी।
विज्ञापन

जुनावई चौकी प्रभारी अनोखे लाल गंगवार एवं मणिकावली चौकी तथा वैरपुर चौकी के प्रभारी सुल्तान सिंह पहुंचे। एक घंटे में बच्चे को बरामद कर लिया गया। लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गया।
गुन्नौर के कोतवाली प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला बच्चे को अगवा करने का नहीं बल्कि उधार के रुपये नहीं देने का था। फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है, यदि तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें