फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजों भारत छोड़ो की तरह जुमलेबाजों गद्दी छोड़ों अभियान चलाएगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर के मोहल्ला आलम सराय स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पदाधिकारियों ने कहा कि देश में आजादी से पहले जिस तरह अंग्रेजों भारत छोड़ो अभियान चलाया गया था, ठीक वैसे ही अब कांग्रेस देश में किसान, मजदूर, युवा विरोधी होने का सरकार पर आरोप लगाकर जुमलेबाजों गद्दी छोड़ों अभियान चलाएगी। न्याय पंचायत स्तर पर यह अभियान चलाया जाएगा। इसकी रूपरेखा बनाते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

इस दौरान चौधरी सुखराज सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा, सपा, बसपा के साथ कांग्रेस का कोई गठबंधन नहीं होगा। कांग्रेस का गठबंधन प्रदेश की जनता, बेरोजगार युवा, किसान, मजदूर, महंगाई व गुंडागर्दी से परेशान आम नागरिक के साथ होगा। जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि 2022 में कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें