संभल। श्री कल्कि धाम के शिलान्यास की तैयारियाें को जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह 10 बजे ऐंचोड़ा कंबोह पहुंचेंगे। रविवार देर रात तक तैयारियों को पूरा किया गया है।
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरने के लिए हेलीपैड भी तैयार कर लिया गया है। वहीं तैयारियों की समीक्षा करने के लिए मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह व डीआईजी मुनीराज जी भी पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी मनीष बंसल व पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत से तैयारियों को लेकर जानकारी ली। 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री कल्कि धाम का शिलान्यास करने के लिए आएंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए रविवार की शाम से ही फोर्स तैनात कर दी गई। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले लोगों की जानकारी ली। संवाद