फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने में आरोपी का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न। नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में एक युवक का असमोली पुलिस ने चालान किया है। घटना पांच दिन पुरानी है। युवक पर आरोप है कि वह गांव की ही एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। काफी तलाश की गई लेकिन हाथ नहीं आया। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बुधवार को मुखविर की सूचना आरोपी युवक भूरे पुलिस ने गुमसानी में साप्ताहिक बाजार से पकड़ लिया। चौकी प्रभारी रोशन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली थी कि आरोपी युवक भूरे पुत्र इलियास गुमसानी के साप्ताहिक बाजार में खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी युवक को गुमसानी के साप्ताहिक बाजार से पकड़कर थाने ले आई। आरोपी युवक को नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर के ले जाने के मामले में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें