फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बनेगी आरटीपीसीआर लैब, एडी हेल्थ ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। आरटीपीसीआर लैब के निर्माण के लिए एडी हेल्थ ने जिला अस्पताल में खाली पड़ी जगह का निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने जिला अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में मरम्मत कराकर लैब स्थापित करने को लेकर अधिकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल में शासन के निर्देश पर एडी हेल्थ डॉ. प्रभाकर बंधु ने जिला अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब के निर्माण को लेकर पुरानी बिल्डिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट को जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कोविड-19 की जांच के लिए आरटीपीसीआर के सैंपल बाहर भेजने पड़ते थे। लेकिन शासन के निर्देश पर अब आरटीपीसीआर की जांच के सैंपल के लिए अस्पताल में ही लैब का निर्माण कराया जाएगा।
लैब स्थापित करने वाली जगह को जल्द ही चिह्नित कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान सीएमओ डॉ. अजय कुमार सक्सेना ने जब लिफ्ट में दूसरी मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट का बटन दबाया तो लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुला। इसको लेकर एडी हेल्थ ने सीएमओ पर नाराजगी जताई और कर्मचारियों को फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान डॉ. रंजना सिंह, डा. चमन प्रकाश, डॉ. जया कौशल, डॉ. मनीष अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें