फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में हुई परीक्षा का सीडीओ ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। नेशनल अचीवमेंट सर्वे के तहत जिलेभर के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों का शैक्षिक स्तर जानने को लेकर हुई परीक्षा का सीडीओ व बीएसए समेत दूसरे अधिकारियों ने विद्यालयों में पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी ने जिलेभर के परिषदीय विद्यालयों में पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया। सीडीओ ने बताया कि जिले के चार विद्यालयों में पहुंचकर निरीक्षण किया गया। वहीं बीएसए ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर जिलेभर के 208 परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि परीक्षा की व्यवस्थाओं की हकीकत जानने के लिए चार विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा प्रत्येक विकासखंड स्तर पर एक खंड शिक्षा अधिकारी व एक डायट प्रवक्ता को निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं एसआरजी व एआरपी समेत संकुल प्रभारियों की ओर से भी विद्यालयों में पहुंचकर निरीक्षण किया गया। बीएसए ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों का शैक्षिक स्तर जानने के लिए परीक्षा आयोजित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें