फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में होटल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र में एक होटल पर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता सैदनगली थाना क्षेत्र की निवासी है और दो माह पहले संभल में स्थित एक होटल पर काम करने के इरादे से आई थी। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन

इसकी शिकायत उसने पुलिस अधीक्षक से की थी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दो माह पहले एसपी से महिला ने शिकायत की थी, यह कोतवाली को अब मिला तो रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इसमें कहा है कि दो माह पूर्व होटल पर काम करने के इरादे से पहुंची तो होटल पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। होटल मालिक हामिद के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें