फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से कुइयां में फंसी भैंस ने दम तोड़ा, पीड़ित किसान ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। पांच अगस्त की शाम से कुइयां में गिरी भैंस ने तीसरी दिन दम तोड़ दिया। किसान के परिवार में कोहराम मचा है। पीड़ित किसान ने निकालने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। भैंस निकालने के लिए प्रशासन की ओर से भी कोई मदद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव मझावली निवासी मुनताज की भैंस पांच अगस्त की शाम घास चरते समय पानी की तलाश में नलकूप की ओर जा रही थी। तभी नलकूप के नजदीक स्थित बंद कुइयां में गिर गई। इस कुइयां की गहराई करीब 20 फीट बताई जा रही है। कुइयां में भैंस गिरने की सूचना पर मुनताज व अन्य ग्रामीण एकत्र हो गए थे, लेकिन भैंस को बाहर नहीं निकाला जा सका। तीसरे दिन भैंस ने दम तोड़ दिया।
पीड़ित किसान ने बताया कि उसकी भैंस की कीमत करीब 70 हजार रुपये थी। कहा कि इस कुइयां को बंद कराने के लिए कई बार कहा लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कुइयां जिस किसान के खेत में बनी है उसके खिलाफ थाना बनियाठेर में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें