फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बहुजन समाजवादी पार्टी का चंदौसी विधानसभा क्षेत्र में गांव मौलागढ़ में रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन हैं। चंदौसी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी का नाम लगभग तय है। सम्मेलन के मुख्य अतिथि पश्चिमी यूपी प्रभारी शमशुद्दीन राईन प्रत्याशी की औपचारिक घोषणा करेंगे। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन के लिए पुरजोर ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां पूरी तरह से कमर कसे हुए हैं। संभल जनपद की चारों विधानसभाओं क्षेत्रों के दावेदार अपने वरिष्ठों की शरण में हैं। इस मामले में बसपा ने पहले की है। चंदौसी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी का नाम लगभग तय कर दिया है, लेकिन अभी औपचारिक रूप से घोषणा नहीं की है। प्रत्याशी की नाम की घोषणा के लिए पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया है जो रविवार को गांव मौलागढ़ में संभल तिराहे के निकट मैदान पर दोपहर करीब 12 बजे से आयोजित होगा।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि पार्टी के पश्चिमी यूपी प्रभारी शमशुद्दीन राईन रहेंगे। वहीं सम्मेलन में मंच से राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर चंदौसी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी की घोषणा करेंगे। पार्टी पदाधिकारिकों को सम्मेलन सफल बनाने व भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। सम्मेलन में गांवों से ही ट्रैक्टर-ट्रालियों से पार्टी पदाधिकारी लोगों को लगाएंगे।
विज्ञापन

चंदौसी विधान का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को है। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर ही मुख्य अतिथि मंच से चंदौसी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेंगे। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य प्रत्याशी को हर हाल में जीत दिलाना है।
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह सागर, जिलाध्यक्ष, बसपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें