फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार और संगठन मिलकर प्रदेश में पांच करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा करेंगे-देवेंद्र चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। उत्तर प्रदेश सरकार ने पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसे पूरा करने के लिए सरकार और संगठन मिलकर काम करेंगे। रविवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान यह बात जिला प्रभारी/भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी ने कही।
विज्ञापन

मुरादाबाद रोड स्थित एकता बिहार में भाजपा के जिला कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पौधरोपण अभियान को लेकर चर्चा की गई। जिला महामंत्री हरेंद्र सिंह रिंकू ने कहा कि हमें जीवन के लिए जरूरी आक्सीजन पेड़ों से ही मिलती है। पेड़ों से पर्यावरण भी स्वच्छ रहता है। स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने जरूरी है। उन्होंने कहा कि लगातार घट रहे पेड़-पौधों से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है।
दूषित वातावरण के चलते हम अनेक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने जन्मदिन या घर पर होने वाले किसी भी उत्सव पर पौधे लगाने चाहिए। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, तहसीलदार करम सिंह चौहान, योगेंद्र गुप्ता, रुपेश सर्राफ, गोपाल शर्मा, जौहरी सिंह, शुभम राघव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें