जुनावई। गुन्नौर क्षेत्र के गांव ब्राह्मण सराय के जंगल में रास्ते के किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला था। पिता ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पीएम कराने की मांग की है। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है।
रविवार की दोपहर ब्राह्मण सराय से गांव दबथरा हरलाल के रास्ते पर महिलाएं जंगल जा रही थी। वहां महिलाओं ने गांव निवासी रामवीर सिंह की बगिया के पास एक युवक को मृतक अवस्था में पड़े देखा। ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।
मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी आ गई। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड, बैंक पासबुक से उसकी शिनाख्त गांव दीपानंगला निवासी सुगड़पाल सिंह (40) के रूप में हुई। मृतक की चप्पल दूसरे खेत में पड़ी थी। सूचना पर मृतक के पिता रणवीर सिंह ने तहरीर देकर मृतक बेटे के शव का पीएम कराने की मांग की है।
पिता रणवीर सिंह ने उनका बेटा चार साल पहले घर से चलाया गया था। पांच दिन पहले ही गांव आया था। मौत का कारण जानने के लिए पीएम कराने की मांग की है। मौके पर पहुंचे गुन्नौर एसएचओ सतीश कुमार आर्य, इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार राठी ने शव को सील कराकर पीएम के लिए भेज दिया है।