फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने किसानों का रखा ख्याल - औलख

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भाजपा के किसान सम्मेलन में जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों के खेत की सिंचाई के लिए नहरें बनवाई हैं। ब्लॉकों को डार्कजोन से हटाकर बिजली के कनेक्शन दिए हैं, ताकि सिंचाई प्रभावित न हो। किसान सम्मान निधि के तौर पर 12 हजार रुपये देकर आर्थिक मदद की है।
विज्ञापन

पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव रुदायन में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि किसानों के भले के लिए प्रधानमंत्री ने तीनों कृषि कानून बनाए थे लेकिन किसान नेताओं और विपक्षी राजनीतिक पार्टियों ने भोले-भाले किसानों को आंदोलन में शामिल कर लिया। किसान नेता तीनों कृषि कानूनों को काला तो बता रहे थे लेकिन काला क्या है, यह कभी नहीं बता पाए। किसानों के सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानून वापस ले लिए।
भाजपा किसान मोर्चा के पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा सिंह गुर्जर ने कहा कि गुर्जर और यदुवंश का पुराना नाता है। देश का किसान भाजपा के ही साथ है। भाजपा का 2022 विधानसभा चुनाव में परचम लहराने का काम किसान ही करेंगे। जिला प्रभारी राजा वर्मा ने विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला। भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी ने किसानों से कहा कि जिस समय सपा, बसपा, लोकदल और कांग्रेस नरेंद्र मोदी को हराने के लिए एक हो गए थे, फिर भी जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छोटे से लेकर बड़े तक का कोई चुनाव नहीं हराया है। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका यादव, अवधेश यादव, चौधरी हरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू भैया, कपिल सिंघल, डॉ अरविंद गुप्ता, अवधेश प्रताप सिंह, बिलरेश यादव, देवेंद्र यादव आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन विष्णु चौधरी और मुकेश शर्मा ने संयुक्त रुप से किया।
विज्ञापन

जांच कराकर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कराएंगे कार्रवाई - प्रभारी मंत्री
संभल। जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने गांव धतरा में पुलिस द्वारा के मारपीट करने के मामले में जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिन पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट की है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराए जाएगी। अपराध करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें