फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से घर लौट रहा बाइक सवार खड़ी बस में घुसा, मासमू व दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ससुराल से घर लौट रहा बाइक सवार खड़े ट्रक में घुस गया। इसमें दंपती व एक मासूम बालक घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब आठ बजे हसनपुर के गांव सैदनगली निवासी प्रेमसिंह अपनी पत्नी बीना व मासूम बेटे आयुष के साथ बाइक पर सवार होकर असमोली थाना क्षेत्र के गांव हरथला में अपनी ससुराल गए थे। दोपहर करीब 1 बजे ससुराल से अपनी पत्नी व बेटे के साथ घर लौट रहे थे। जैसे ही गांव ऐंचोड़ा कंबोह के निकट पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी बस में जा घुसी।
टक्कर लगने से बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और उसके बाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें