फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बोलेरो पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Fri, 18 Oct 2024 11:21 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। गांव कीरतपुर के नजदीक बाइक सवार तीन युवकों को बोलेरो पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसमें नन्हे (23) की मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त बृजेश और सुभाष घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र गांव सुल्तानगढ़ निवासी सुभाष की बेटी का शुक्रवार को जन्मदिन था। सुभाष खरीदारी के लिए बाइक से बहजोई गया था। सुभाष के साथ उसके दोस्त नन्हे और ब्रजेश भी साथ थे। तीनों लोग रात आठ बजे करीब बहजोई से लौट रहे थे। उसी समय कीरतपुर गांव के समीप इनकी बाइक को बोलेरो पिकअप ने टक्कर मार दी। इसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद तीनों को इलाज के लिए बहजोई भेजा गया। वहां चिकित्सक ने नन्हे को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुभाष और ब्रजेश को हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक बाबूराम गौतम ने बताया कि हादसे में तीन युवक घायल हुए थे। जिसमें एक की मौत हो गई। उसका शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। वहीं मोत की खबर सुन कर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जवान मौत सपना परिजन बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें