संभल। गुन्नौर थाना क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद मार्ग पर नूरपुर तिराहे पर बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी। हादसे युवक गंभीर रूप से घायल गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को सीेचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
शनिवार को थाना केलादेवी के गांव कैल निवासी संजय 35 वर्ष पुत्र रामवीर अपने गांव से बबराला आया था। संजय जब बाइक से वापस अपने गांव जा रहा था। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर नूरपुर तिराहे के पास पहुंचने पर कार ने बाइक सवार टक्कर मार दी। हादसे संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने संजय को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी सीएचसी पहुंच गए और संजय के शव पर विलाप करने लगे। मृतक संजय खेती किसानी करता था। उसकी मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।आरोपी चालक को कार सहित पुलिस ने पेट्रोप के पास से हिरासत में ले लिया है। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।