फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्टें

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थानाक्षेत्र के गांव खासपुर में बच्चों के खेल में जमकर लात-घूंसे और बेल्टें चलीं। बच्चों ने अपने परिजनों को घटना बताई तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष से एक व्यक्ति घायल हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख विवाद शांत हो गया।
विज्ञापन

मढ़न चौकी क्षेत्र के गांव खासपुर में शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे खाली मैदान में बच्चे खेल रहे थे। खेलते-खेलते बच्चों में आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की बच्चों में आपस में बेल्टें चलने लगीं। बच्चों ने अपने घर आकर अपने परिजनों को बताया तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लातें-घूंसे और बेल्टें चलने लगीं। बीच-बचाव में एक पक्ष से संजू सिंह पुत्र लेखराज सिंह घायल हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें