फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर बाइक गिरी, किसान की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल-मुरादाबाद मार्ग पर मुरादाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया है। हालत गंभीर होने पर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। उपचार को ले जाते समय मुरादाबाद के मैनाठेर निवासी किसान की रास्ते में मौत हो गई। सूचना परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे मुरादाबाद के थाना मैनाठेर अंतर्गत गांव गुरेर निवासी सतवीर (22) पुत्र छोटेलाल संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शहजादी सराय निवासी अपनी मौसी नेमवती व मौसा शीशपाल को छोड़ने के लिए आ रहा था। जैसे ही बाइक सवार लोग संभल मुरादाबाद मार्ग पर बाईपास के नजदीक पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। सतवीर की हायर सेंटर जाते समय मौत हो गई। नेमवती और शीशपाल की हालत गंभीर बनी है उपचार चल रहा है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि किसान अविवाहित था और खेती किसानी का काम करता था। कोतवाल पंकज लावानिया ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें