फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल सपाइयों ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Mon, 02 May 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
विज्ञापन
साइकिल रैली में बाइक से जाते कैबिनेट मंत्री।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद के किले से रविवार को रैली निकाली गई। रैली में साइकिलें कम व मोटर साइकिलें ज्यादा दिखाई दीं। रैली को कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद ने फीते की गांठ खोलकर रवाना किया। कैबिनेट मंत्री खुद भी बुलेट से रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन


रैली मियां सराय किले से शुरू होकर एजेंटी तिराहा, अस्पताल चौराहा, चंदौसी चौराहा, यशोदा चौराहा, बहजोई मार्ग, चौधरी सराय चौराहा, सरायतरीन पक्का बाग, होती हुई, हयातनगर पहुंची। बाइकों में सपा के झंडे लगे थे। हयातनगर में कैबिनेट मंत्री ने सभा को संबोधित किया।

उन्होंने पार्टी की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मिशन 2017 के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। रैली का नेतृत्व सुहेल इकबाल ने किया। सईद अख्तर इस्राइली, आरिफ हिलाल, साजिद तुर्की, मेंबर एहसान, तस्दीक इलाही, हाजी गुफरान, नेता कल्लू, मेंबर वरीस, मन्नान, मुजाहिद आदि रहे। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष चौधरी नदीम व संचालन असगर अली अंसारी ने किया। 
विज्ञापन


पिछली बार साइकिल रैली के दौरान कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद की हालत बिगड़ गई थी। कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। चिकित्सक ने उन्हें स्वास्थ्य की तरफ ज्यादा ध्यान देने की सलाह दी थी। जिसके चलते रविवार को कैबिनेट मंत्री रैली में बुलेट से शामिल हुए और अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें