फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘छात्रसंघ चुनाव राजनीति की प्रशिक्षण शाला है’

Mon, 02 May 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
विज्ञापन
शपथ ग्रहण करतीं छात्रसंघ अध्यक्ष
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में रविवार को छात्रसंघ का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद धर्मेंद्र यादव ने छात्रसंघ की अध्यक्ष गीता यादव व सचिव ने शपथ ग्रहण की। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि छात्र संघ चुनाव राजनीति की प्रशिक्षण शाला है।
विज्ञापन


छात्र संघ राजनीति ने देश को कई महान नेता दिए हैं। जिन्होंने देश व प्रदेश की सेवा करके विकास की गंगा बहाई है। उन्होंने कहा कि छात्र संघ का चुनाव सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की देन है। विशिष्ट अतिथि विधायक पिंकी यादव ने कहा कि सपा ने हमेशा छात्र-छात्राओं की भलाई के लिए कार्य किए हैं।

छात्रसंघ की अध्यक्ष गीता यादव ने कहा कि मैं छात्र-छात्राओं के लिए सदैव कार्य करती रहूंगी। इस मौके पर दर्जा राज्यमंत्री प्रदीप यादव, पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, अमित यादव, चरण सिंह यादव, कालाराम यादव, देवेंद्र यादव, पप्पू यादव, दिनेश यादव, ऊषा यादव, गुल्लू यादव, प्रमोद यादव, महेश यादव, मोरध्वज यादव, फैसल खां, हामिद खां, चंद्रकेश यादव, विकास यादव आदि रहे। संचालन फिरोज खान ने किया।
विज्ञापन


छात्र संघ का मंच रविवार को सियासी मंच बन गया। सपा के दिग्गजों के साथ-साथ कई नेता मंच पर रहे। वक्ताओं ने मंच से सपा की उपलब्धियां गिनाई। मंच पर केवल सपाई ही थे। कालेज की प्राचार्य तक को मंच नहीं बैठना पड़ा। ऐसा लग रहा था मानो छात्र संघ का मंच नहीं बल्कि सपा का मंच हो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें