फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन बढ़ने के साथ कोरोना के प्रति भी बढ़ती गई लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले की चारों विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, लेकिन दिन बढ़ने के साथ लोग कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करना भी भूल गए। शाम होते-होते कई बूथों पर थर्मल स्क्रीनिंग भी बंद हो गई।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह सात बजे से हुए मतदान के दौरान शुरूआती घंटे में कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन होता नजर आया। हर घंटे के साथ ही लापरवाही बढ़ती गई। शाम होने तक कई मतदान केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग होनी बंद हो गई। वहीं मतदाताओं की कतार लगने के दौरान भी पूरी तरह पालन नहीं किया गया। एक-दूसरे से सटे हुए मतदाता लाइन में खड़े नजर आए। कोरोना की तीसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। ऐसी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। प्रशासन ने कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन कराने का जो दावा किया था उसका पालन पूरी तरह नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें