फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़े बर्फ प्लांट में अमोनिया गैस हुई लीक, मालिक सहित तीन झुलसे

विज्ञापन
जिले की तहसील चंदौसी के निजी अस्पताल में भर्ती अमोनिया गैस से झुलसा योगेंद्र। संवाद - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। गुमथल रोड पर एक साल से बंद पड़े बर्फ प्लांट में वॉल्ब चेक करते समय अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। हादसे में बर्फ प्लांट मालिक और उसके बेटे सहित तीन लोग झुलस गए। सभी को गंभीर हालत में निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। जहां, प्लांट मालिक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला हनुमानगढ़ी निवासी योगेंद्र कुमार का गुमथल मार्ग पर बर्फ की सिल्ली बनाने का प्लांट हैं। मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे योगेंद्र कुमार अपने बेटे विशाल के साथ प्लांट पहुंचे। वे प्लांट में लगी चिलिंग मशीन के वॉल्ब चेक कर रहे थे। इस दौरान वॉल्ब लीक हो गया और अमोनिया गैस की चपेट में आने से योगेंद्र कुमार (65), उनका बेटा विशाल (18), चौकीदार नन्हें (45) निवासी गांव हथसा थाना बिसौली जिला बदायूं झुलस गए। चौकीदार के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए और आनन फानन घायलों को गाड़ी से चंदौसी के निजी अस्पताल ले गए। सूचना पर अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने बर्फ प्लांट मालिक योगेंद्र कुुमार की हालत चिंताजनक बताई है।
मांग कम होने के कारण नहीं चल रहा था प्लांट
परिजनों ने बताया कि इस समय ऑफ सीजन है। इससे पहले कोरोना संक्रमण के कारण मांग कम थी। इसलिए प्लांट चालू नहीं कराया गया था। पिछले एक साल से प्लांट बंद है। चिलिंग करने के लिए अमोनिया गैस का इस्तेमाल किया जाता है। वॉल्ब में गैस भरी रहती है। मंगलवार को वे वॉल्ब चेक करने गए थे और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें