फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
संभल के ततारपुर संदल गांव में मायके में महिला की मौत के बाद रोते-विलखते परिजन। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। मायके में रही महिला का शव फंदे के सहारे पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के मायके वालों ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे नखासा थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर संदल निवासी विजयपाल की विवाहित पुत्री प्रियंका (25) का शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में खड़े शहतूत के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने देखा तो प्रियंका के परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित पिता ने बताया कि पुत्री की शादी चार वर्ष पहले अमरोहा जिले के थाना आदमपुर अंतर्गत गांव खेलिया पट्टी निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी और दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते थे।
मारपीट से क्षुब्ध होकर वह एक महीने पहले ससुराल से आ गई थी। पीड़ित पिता ने बताया कि दो दिन पहले दामाद घर आया था और उसने यहां भी मारपीट की थी। इसके बाद मंगलवार की सुबह भी पिटाई की और 11 बजे करीब ढाई वर्षीय मासूम को लेकर चला गया। महिला के पिता के अनुसार महिला भी पीछे गई, लेकिन काफी समय तक नहीं लौटी। कुछ किसानों ने शव पेड़ के सहारे लटका देखा तो सूचना दी। पीड़ित पिता का कहना है कि दामाद ने ही हत्या कर शव को लटकाया है। वहीं नखासा थाना इंस्पेक्टर ओमकार सिंह का कहना है कि दहेज हत्या की तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें