फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ बसें प्रशासन ने चुनाव में लगाईं, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव में रोडवेज बस स्टैंड से संचालित पीतल नगरी डिपो की आठ बसों को भेजा गया है। जिससे यात्री परेशान हैं। सोमवार को दिनभर यात्री रोडवेज बस स्टैंड पर खड़े होकर बसों का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव का प्रथम चरण दस फरवरी को संपन्न होगा। चुनाव संपन्न कराने के लिए रोडवेज बसों को भी लगाया गया है। आजाद रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड से संचालित होने वाली पीतल नगरी डिपो की आठ बसों को चुनाव में भेजा गया है। इन बसों का संचालन चंदौसी-मुरादाबाद व चंदौसी से बदायूं के बीच होता है। जबकि एक दिन में एक बस तीन से चार फेरे लगाती है।
सोमवार को रोडवेज बस स्टैंड पर बसों की कमी के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। लोग घंटों बसों का इंतजार करते नजर आए। यात्रियों ने बताया कि अभी ट्रेनों का संचालन कम हो रहा है। जिस कारण अधिकांश लोग रोडवेज बसों पर निर्भर हैं। बसों को चुनाव संपन्न कराने के लिए भेजने पर यात्रियों की परेशानी हो रही है। अगर ट्रेनों का संचालन पहले की तरह होता रहता तो इतनी परेशानी नहीं होती।
विज्ञापन

चंदौसी बस स्टैंड से संचालित कम बसें ही चुनाव ड्यूटी में लगाई गई हैं। मुरादाबाद, बिसौली मार्ग पर अन्य बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़ जाए।
विज्ञापन

अनिल मिश्रा, प्रभारी रोडवेज बस स्टैंड, चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें