संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी में स्थित संभल-बहजोई मार्ग पर रविवार की रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर नकदी समेत सामान चोरी कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी निवासी दानवीर सिंह दूध की डेयरी चलाते हैं। दानवीर ने बताया कि वह रविवार की रात करीब 12.30 बजे गांव के नजदीक स्थित खेत पर छुट्टा पशुओं से गेहूं की फसल की रखवाली करने के लिए चले गए थे। इस दौरान रात को करीब दो बजे उनके बड़े भाई जयवीर ने चोरी की घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था। चोर दुकान में रखे दूध का सिस्टम, एक बैटरी, डीपीयू, ईको वाइब्रेटर, 15 डिब्बे, सात थैली रिफाइंड और 7000 रुपये चोरी करके ले गए। करीब 1.80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि चोरों को काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।