फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने मारपीट कर बच्चे के साथ महिला को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के बदायूं चुंगी स्थित एक मोहल्ले में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने विवाहिता के साथ मारपीट की। आरोप है कि पति ने उसे डेढ़ साल के मासूम बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। विवाहिता ने कोतवाली में पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बदायूं के थाना इस्लामनगर के गांव नसरोल निवासी महिला ने बताया कि चार साल पहले उसका विवाह कोतवाली क्षेत्र के बदायूं चुंगी स्थित एक कालोनी निवासी युवक से हुआ था। शादी के बाद से ही पति ने दहेज की मांग शुरू कर दी थी।
दहेज में आरोपी पचास हजार रुपये व बाइक लाने की मांग करता था। दहेज न लाने पर पति उसके साथ मारपीट करता था। अब उनके डेढ़ साल का एक बेटा भी है। महिला का आरोप है कि पति ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर केरोसिन का तेल डाल दिया और आग लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

शोर सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। उन्होंने उसे बमुश्किल बचाया। पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर सात अगस्त को मारपीट कर डेढ़ वर्ष के पुत्र के साथ उसे घर से बाहर निकाल दिया। महिला अपने मायके पहुंची और माता-पिता को सारी घटना से अवगत कराया। महिला ने कोतवाली में पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई करने को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें