फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में दुष्कर्म की सजा एक लाख, पैसे नहीं देने पर पुलिस को तहरीर दी, बाद में समझौता हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। महिला के साथ एक युवक को महिला के परिजनों ने पकड़ लिया। जमकर पिटाई की गई। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग आ गए। पंचायत में महिला के परिजनों ने बताया कि युवक ने दुष्कर्म किया है। महिला ने भी हामी भर दी। मामला पंचायत में पहुंचा तो एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। युवक ने देने में असमर्थता जताई तो मामला पुलिस तक पहुंचा। हालांकि बाद में पुलिस को समझौता लिखकर दिया गया है। चर्चा प्रेम संबंध की चल रही है। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति धार्मिक स्थल की यात्रा पर गया हुआ है। घर में महिला और उसके ससुर हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात ससुर व अन्य ससुरालिया गांव में चल रहे एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। महिला का जेठ जब आया तो एक युवक दिखाई दिया। वह महिला के जेठ को देखकर भागने लगा। शोर मचाने पर युवक को पकड़ लिया। गुस्साए महिला के परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई की। काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और पंचायत हुई। पंचायत में परिजनों ने बताया कि युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है।
पंचायत में शामिल लोगों ने एक लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया, लेकिन युवक ने इतने रुपये देने में असमर्थता जताई। तो महिला के परिजन रविवार की सुबह हयातनगर थाने पहुंच गए। कार्रवाई के लिए तहरीर दे दी। पंचायत फिर बैठी और मामला निबटा दिया गया। हयातनगर थाना इंस्पेक्टर सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। गाली गलौज को लेकर विवाद बताया है। दोनों पक्ष लिखित में समझौता देकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें