संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के हेमदपुर गांव में छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली करने खेत पर गए युवक पर सांड ने हमला कर दिया। इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। परिवार के सदस्य उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराए है।
हेमदपुर गांव निवासी गुड्डू (19) पुत्र राठौर मंगलवार की सुबह गांव के बाहर मौजूद खेतों में तैयार फसल की छुट्टा पशुओं से बचाव करने के लिए रखवाली कर रहा था। उसी समय गन्ने के खेत में छुट्टा पशुओं का झुंड घुस गया। गुड्डूू ने पशुओं के झुंड को भगाने का प्रयास किया। इस दौरान एक सांड़ हिंसकहोकर युवक पर हमला कर दिया। युवक की चीख पुकार सुन कर आसपास के खेतों में फसलों की रखवाली करने वाले किसान भाग कर मौके पर पहुंचे और सांड़ को भगाकर युवक की जान बचाई। युवक को परिवार के लोग उपचार के लिए गवां के निजी अस्पताल ले गए। हालात नाजुक देख डाक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर किया है। युवक का संभल के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित का कहना है कि छूट्टा पशुओं से फसल के साथ ही जान का भी खतरा रहता है। जब कोई किसान भगाने का प्रयास करता है तो छुट्टा पशु हमलावर हो जाते हैं। पहले भी कई किसानों को घायल कर चुके हैं। प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने से किसान परेशान हैं।