फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलवा और जानलेवा हमला करने के मामले में ग्राम प्रधान समेत 21 लोग जेल गए

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव किसौली में हुए विवाद मामले में ग्राम प्रधान समेत 21 लोग जेल भेजे गए हैं। इन आरोपियों में दोनों पक्ष के लोग शामिल हैं। इस विवाद के मामले में बहजोई थाने में तैनात दरोगा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मालूम होशुक्रवार को गांव में ग्राम प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष में विवाद हुआ था। यह विवाद गाली-गलौज से शुरू हुआ और बाद में जमकर फायरिंग की गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से करीब 20 मिनट तक फायरिंग होती रही। इस फायरिंग का वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन

बहजोई थाने के दरोगा मोहम्मद राशिद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह गश्त पर थे। इसी दौरान गांव किसौली में फायरिंग होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर जान लेने के इरादे से फायरिंग कर रहे थे। मौके पर बल प्रयोग कर 21 लोग गिरफ्तार कर लिए गए। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने 22 नामजद व 10-15 अज्ञात के खिलाफ बलवा व जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की। इसी क्रम में 21 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।
गिरफ्तार किए गए लोगों में एक पक्ष की ओर से ग्राम प्रधान कैलाश, श्याम, लक्की, हरज्ञान, योगेश, देवेंद्र, मित्रपाल, संजीव, हल्लू, रनवीर सिंह और दीपक हैं। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से गिरफ्तार किए गए लोगों में पूर्व प्रधान रामौतार, मकुेश, सतेंद्र, राजकुमार, अंकित, सुनील, ध्यान सिंह, राहुल, अवधेश और सुनील गिरफ्तार किए गए हैं। सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें