चंदौसी। शहर के समाजसेवियों का एक शिष्ट मंडल बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। उनके जन्म दिन की शुभकामनाएं देने के साथ ही शहर की कई बड़ी समस्याएं भी उनके सामने रखीं। इसमें स्वीकृत ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू कराने और पंजाबी समुदाय के लोगों को उनके घरों की जमीन पर मालिकाना हक दिलाने की मांग रखी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शहर के भाजपा नेताओं ने शिरकत की थी। इसी दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगा था। चंदौसी के भाजपाइयों का एक शिष्ट मंडल बुधवार को मुख्यमंत्री से मिला। उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर चंदौसी रोडवेज बस स्टैंड को डिपो का दर्जा देने, पावर हाउस चंदौसी की 116 बीघा जमीन जहां पहले बिजली का उत्पादन होता था, वह खाली पड़ी है।
वहां कोई बेहतर उद्योग लगाने, 36बी रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने, जो स्वीकृत तो है लेकिन निर्माण शुरू नहीं कराया गया है। संभल जिले का नाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय, महर्षि वाल्मीकि, शहीद भगत सिंह या श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखने और चंदौसी की पंजाबी कालोनी की रजिस्ट्री शासन कराए, ताकि करोड़ों का राजस्व मिले और पंजाबी समुदाय के लोगों को अपनी जमीन पर मालिकाना हक मिल सके।
मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने वालों में सतीश अरोरा, अशोक शर्मा, मनोज वर्मा, हरीश अरोरा और अश्वनी सहगल शामिल रहे।