फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 14 विभागों पर बकाया है बिजली बिल के 1.47 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। जिले के 14 विभागों पर बिजली का 1.47 करोड़ बकाया है। बुधवार को डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक का विभागों को बकाया अदा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बताते चले संभल जिले के 14 विभागों पर बिजली बिल का करीब एक करोड़ 47 लाख रुपये का बकाया है। इसको लेकर बुधवार को जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कलेक्ट्रेट में बिल के बकाएदार विभागों संग बैठक की। इसमें संजीव सक्सेना ने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वो मुख्यालय से धनराशि की मांग कर बकाया बिल को जमा कराएं। बैठक में मौजूद बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि यह सूची उन विभागों की जो स्थानीय स्तर पर बिल को जमा कराते हैं, जबकि ऑनलाइन बिल का भुगतान करने वाले विभागों की सूची उनके मुख्यालय सीधे भेज दी गई है। दूसरी तरफ कोषागार विभाग के कोषवाणी पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहा है कि बिजली बिल के बकाएदार 14 विभागों के पास 24 लाख 25 हजार रुपये ही मौजूद हैं, ऐसे में बिल जमा करने के लिए शासन से धनराशि की मांग करना ही विभागों के पास विकल्प है।
किस विभाग पर है कितने रुपये का बकाया
बहजोई। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जिले के 14 बकाएदार विभागों में शामिल एलोपैथिक चिकित्सा पर अकेले 61 लाख 73 हजार रुपये का बिल बकाया है। जबकि इस विभाग के पास कोषागार में बिजली बिल के मद में 8 लाख रुपये हैं। सीएमओ ने बताया कि मांग के लिए प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में पुलिस विभाग पर 19 लाख 24 हजार रुपये, लोक निर्माण विभाग पर 6 लाख 46 हजार का बिल बकाया है, जबकि कोष में सिर्फ 10 हजार रुपये ही उपलब्ध हैं। श्रम विभाग पर 10 हजार रुपये बकाया, खाते में है 8 हजार मात्र, कृषि विभाग पर 2 लाख 14 हजार रुपये की देनदारी है, जबकि खाते में हैं, सिर्फ एक लाख रुपये। समाज कल्याण विभाग पर बकाया है 13 लाख 92 हजार का बकाया, खाद्यान्न व रसद विभाग पर 4 लाख 26 हजार का भुगतान शेष है, निर्वाचन विभाग पर 88 हजार रुपये का बिल बाकी है। परिवहन विभाग पर 1 लाख 58 हजार का बकाया, जबकि खाते में है सिर्फ 30 हजार रुपये। इसी प्रकार महिला एवं बाल कल्याण विभाग पर 2 लाख 78 हजार का भुगतान और 50 हजार रुपये की उपलब्धता है। वन विभाग पर 7 हजार की देनदारी, तो माध्यमिक शिक्षा विभाग पर 3 लाख 25 हजार की देनदारी है। जबकि खाते में सिर्फ 3 लाख 52 हजार रुपये है। सिंचाई विभाग पर 22 लाख 96 हजार रुपये बकाया है, खाते में 1 लाख हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें