फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का टीका लगवाने में किशोरियों से 9 प्रतिशत आगे किशोर

विज्ञापन
संभल के सीएचसी में टीका लगवाता किशोर। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। कोरोना का टीका लगवाने में 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग में किशोरों ने किशोरियों को पीछे कर दिया है। पहले डोज के लक्ष्य के सापेक्ष 90 प्रतिशत किशोरों ने टीका लगवाया है जबकि किशोरियां उनसे टीकाकरण में 9.08 प्रतिशत पीछे रहीं।
विज्ञापन

16 जनवरी 2022 से किशोरों का टीकाकरण शुरू हुआ था। इसमें स्वास्थ्य विभाग ने 1,55,985 किशोर व किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया था। लक्ष्य के सापेक्ष 1,40,436 किशोर-किशोरियों को पहला टीका लग चुका है। इनमें 76,742 किशोर हैं जबकि जबकि किशोरियों की संख्या 63,994 है। यह टीकाकरण के तय लक्ष्य का 90 प्रतिशत है। बाकी बचे दस प्रतिशत किशोरवय को टीका लगाना स्वास्थ्य विभाग के लिए अब चुनौती है। सीएमओ डा. पंकज विश्नोई का कहना है कि 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के किशोरों को पहला टीका शत प्रतिशत लगाया जाएगा। इसके लिए गांव गांव और स्कूलों में भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
टीके की दूसरी डोज मात्र 36 प्रतिशत किशोरों को लगा
संभल। कोरोना से बचाव के दोनों टीका लगवाने के बाद ही पूर्ण बचाव हो सकता है। 16 जनवरी से शुरू हुए 15 से 18 वर्ष के किशोरों को पहली डोज तो 90 प्रतिशत को लग चुकी है, लेकिन दूसरी डोज 36 प्रतिशत को लग सकी है। दूसरी डोज लगवाने में किशोर व किशोरियां सुस्ती दिखा रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक पहला टीका लगने के बाद दूसरा टीका लगना जरूरी है। तब ही पूर्ण सुरक्षा बन सकती है। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज कुमार का कहना है कि कोरोना का खतरा टला है लेकिन खत्म नहीं हुआ है। इसलिए जिन किशोरों को पहला टीका लगा है वह दूसरा टीका जरूर लगवाएं और जो किशोर पहला टीका लगवाने से भी वंचित हैं उन्हें पहला और दूसरा टीका लगवाना जरूरी है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग टीकाकरण में करेगा सहयोग
संभल। 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण शत-प्रतिशत कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग सहयोग करेगा। स्कूल आने वाले बच्चों का पूर्ण टीकाकरण का प्रमाण पत्र देखा जाएगा। जो बच्चे छूटे होंगे उन्हें टीका लगाया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सहयोग का आश्वासन मिला है। निजी स्कूल प्रबंधन से भी सहयोग के लिए कहा गया है।
15 से 18 वर्ष के जो किशोर रह गए हैं। उनको टीकाकरण करने के लिए स्कूलों से सहयोग मांगा गया है। बेसिक शिक्षा विभाग से भी सहयोग लिया जाएगा। जिससे तय लक्ष्य का शत प्रतिशत टीकाकरण हो सके। इसके अलावा गांव गांव भी टीमें सर्वे के दौरान टीका लगा रही हैं।
डा. पंकज विश्नोई, सीएमओ, संभल
कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगवा लिए हैं और अब मुझे पूर्ण सुरक्षा का अहसास है। जो किशोर बचे हैं उन्हें भी टीका लगवाना चाहिए। इससे हमारे परिवार की भी सुरक्षा बनी रहेगी।
शिवांश, किशोर
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराना ही बेहतर उपाय है। परिजनों ने टीकाकरण के लिए प्रेरित किया और मैने दोनों टीके लगवा लिए हैं। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण सभी को कराना चाहिए।
विज्ञापन

देव रूहेला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें