फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान में 14 डिग्री का अंतर, बढ़ा बीमारियों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मौसम में परिवर्तन होना शुरू हो गया है। दिन में तेज धूप व रात को मौसम ठंडा बना है। जनवरी में सर्दी ने कंपाया तो वहीं दस फरवरी के बाद से दिन में गर्मी बढ़ने लगी है। रात दिन के तापमान में दिन के मुकाबले 14 डिग्री तक का अंतर आ गया है।
विज्ञापन

तापमान के अंतर में होने से खांसी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारी का प्रकोप बढ़ने लगा है। ऐसे में सावधानी बरतें। चिकित्सक भी मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
शुक्रवार को दिन में धूप खिली और गर्मी का एहसास हुआ। दिन में तेज धूप के साथ अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। जो गर्मी का एहसास करा रहा है। मगर रात को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रहने से मौसम अभी भी ठंडा बना है। दिन और रात के तापमान में भारी अंतर लोगों को बीमार कर रहा है। करीब एक सप्ताह पहले तक ओपीडी 250 लोगों की थी, अब ओपीडी बढ़कर 350 तक पहुंच गई है। जिसमें खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

यह बरतें सावधानियां...
- दिन में धूप निकलने पर भी गर्म कपड़े पहनें।
- ठंडे पानी का सेवन करने से बचें।
- रात को गर्म कपड़े ओढ़कर ही सोएं।
- बदलते मौसम में बच्चों व वृद्धों का ज्यादा ध्यान रखें।
अभी ठंड गई नहीं है, दिन में धूप होने पर गर्मी हो जाती है, मगर दिन छुपने के बाद ठंड हो रही है। जिससे लोग अभी गर्म कपड़े पहनना न छोड़े और पूरी सावधानी बरतें।
विज्ञापन

डॉ. हरेंद्र सिंह, एमओआईसी सीएचसी चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें