फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, एक की मौत, 26 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई/चंदौसी(संभल)। लावर पुल के पास ढलान पर अचानक ब्रेक लगाने पर श्रद्धालुुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार 27 लोग घायल हो गए। उपचार के लिए ले जाते समय एक घायल की मौत हो गई। 26 घायलों का उपचार किया गया। सभी लोग भागवत कथा के बाद गंगा में कलश स्थापित करने जा रहे थे।
विज्ञापन

धनारी थाने के गांव अकबराबाद में भागवत कथा संपन्न होने के बाद शुक्रवार को वीरपाल सिंह की ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर 45 महिला-पुरुष व बच्चे असदपुर गंगा घाट पर गंगा स्नान करने और भागवत कथा में रखे कलश को गंगा में प्रवाहित करने जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे जब ट्रैक्टर-ट्राली जुनावई थाना क्षेत्र के गांव लावर सेतु ढलान पर पहुंची तो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। ढलान और मोड़ पर अचानक ब्रेक लेने पर ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। हादसे में सभी लोग सड़क के इधर-उधर गिर गए और मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में 27 लोग घायल हो गए। आसपास के लोग एकत्र हो गए और घायलों की मदद में जुट गए। साथ ही पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 18 गंभीर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी जुनावई और मामूली रूप से चोटिल हुए नौ लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सीएचसी चिकित्सकों ने गंभीर हालत में नौ लोगों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपचार के लिए ले जाते समय नितिन कुमार (30) की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद गांव अकबराबाद से काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर जुनावई पहुंच गए और अपने घायल परिचितों को उपचारित कराया।
खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था नितिन
हादसे में जान गंवाने वाला गांव अकबराबाद निवासी नितिन किसान था। खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी कौशल्या, दो पुत्री व एक पुत्र को रोता-बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन

हादसे में घायल श्रद्धालु
गांव अकबराबाद निवासी रामप्रकाश (65), मुकेश कुमार (30), दानवीर (15), प्रेमपाल (14), उमेश (30), सरोजा (12), अंकित (15), पवनेश (12), अमित (11), गुड्डो देवी (35), कमला देवी (60), रमेश कुमार (32), कविता (15), सोमवीर (15), गुड्डो देवी (35) पत्नी सत्यवीर, सत्यपाल (32), हरप्यारी (60) घायल हो गईं। इनमें से रामप्रकाश, मुकेश कुमार, नितिन कुमार, प्रेमपाल, उमेश कुमार, सरोजा, रमेश कुमार, सोमवीर, गुड्डो देवी को हायर सेंटर रेफर कर दिया था।
मामूली रूप से घायल नौ लोगों का निजी अस्पताल में कराया उपचार
गांव अकराबाद निवासी शिक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव लावर सेतु ढलान पर हुए हादसे में 26 लोग घायल हो गए थे। इनमें से मामूली रूप से घायल सोनपाल सिंह (50), कलावती (50) पत्नी रक्षपाल, राजेंद्र (50), योगेंद्र (12) पुत्र सोनपाल, लालू (20), पवन कुमार (12) मुनेश, पवन (15) पुत्र महावीर, शिवानी (10) पुत्री रमेश, कृष्णा (12) पुत्र ताराचंद्र को निजी चिकित्सक से उपचारित कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें