फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी की सुरक्षा पर हल्ला मचाने से कुछ न होगा'

Fri, 08 Nov 2013 04:02 AM IST
अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद में विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि केंद्र सरकार भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रही है। भाजपा के हल्ला मचाने से कुछ नहीं होगा। नियमानुसार सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


विदेश मंत्री गांव निसाई में चिप्स फैक्ट्री का शिलान्यास करने आए हुए थे। शिलान्यास के बाद लौटते समय सर्वोदय मंडल के पदाधिकारियों और कांग्रेसियों में जमकर धक्का-मुक्की हुई।

विदेश मंत्री गुरुवार दोपहर 2.38 बजे हवाई पट्टी पर उतरे। पत्नी एवं पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, उद्योगपति जेके सिंह आदि के साथ उनका काफिला गांव निसाई में नगला पूठा मार्ग स्थित चिप्स फैक्ट्री स्थल पर पहुंचा।
विज्ञापन


शिलान्यास के बाद उन्होंने कहा कि फैक्ट्री का वादा पूरा कर दिया है। लोगों को रोजगार मिलेगा। दोआब डेयरी में जल्द ही दूसरी फैक्ट्री लगेगी। एक हफ्ते में फर्रुखाबाद और नवाबगंज में सस्ती दवाओं के स्टोर शुरू होंगे।

इस दौरान सर्वोदय मंडल के पदाधिकारी काले झंडे लेकर विदेश मंत्री का विरोध करने पहुंच गए। शिलान्यास के बाद काफिला लौटने लगा तो लक्ष्मण सिंह, गोपाल पुरवार और गुलाबी गैंग की अंजली यादव सामने खड़ी हो गईं।

कांग्रेसियों ने धक्का मार कर किनारे कर दिया। नोकझोंक होने लगी। सर्वोदयी विदेश मंत्री विरोधी नारे लगाने लगे। बाद में विदेश मंत्री ने उनसे संक्षिप्त वार्ता की।

पत्रकारों से बातचीत में विदेश मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी भाजपा से प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं। ऐसे में उन्हें सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराना सरकार की जिम्मेदारी है लेकिन ऐसा नियमानुसार होगा।

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर के हालात पर प्रदेश सरकार को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। एक अन्य प्रश्न पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को विकास के लिए पर्याप्त बजट मुहैया कराया गया है। अगर सरकार अब भी पैसे का रोना रो रही है तो इस पर वह कुछ नहीं कह सकते।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें