सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ही उत्तर प्रदेश में मैनपुरी संसदीय सीट से सपा के प्रत्याशी रहेंगे। सपा मुखिया के मैनपुरी सीट छोड़े जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं।
विकास रैली के दौरान कैबिनेट मंत्री आजम खां ने अपने संबोधन में जब यह कहा कि सपा मुखिया जितने आपके हैं उससे कहीं अधिक हमारे भी हैं और हम आपके नेता को मांगने आए हैं तो एक बार लोगों को लगा कि कहीं मुलायम सिंह सीट छोड़ तो नहीं रहे हैं।
लेकिन भीड़ से मुलायम सिंह के समर्थन में नारेबाजी शुरू होने पर आजम खां ने मुलायम को राष्ट्र की धरोहर बताते हुए उन्हें संभालकर रखने की बात कहकर स्पष्ट कर दिया कि वह यहीं से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।
मुलायम ने भी स्पष्ट कर दिया कि वह देश भर में चुनाव लड़ाएंगे, मैनपुरी का चुनाव यहां के लोग लड़ाएंगे।