फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार ने सभी वादे पूरे किए: वर्मा

विज्ञापन
आईएम भवन में आयोजित कार्यक्रम भाजपा सांसद राजेश वर्मा को ज्ञापन सौंपते आईआईए के अध्यक्ष व पदाधि? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सीतापुर के सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि पिछले पौने पांच वर्ष में योगी सरकार ने अपने सभी वादे पूरे किए। उन्होंने उद्यमियों से सुझाव भी लिए।
विज्ञापन

बुधवार को आईएमए सभागार में भाजपा द्वारा आयोजित ‘सुझाव आपका संकल्प हमारा ’कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद राजेश वर्मा कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है। उसके बाद भी पार्टी सभी लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सुझाव आमंत्रित कर रही है और उन्हीं सुझावों के आधार पर भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा चुनावों के लिए संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा। ऐसा करने वाला भाजपा एकमात्र राजनीतिक दल है जो कि अपनी उपलब्धियों के साथ जनता से सुझाव ले रहा है। उन्होंने कहा कि ओडीओपी योजना से प्रत्येक जनपद को लाभ मिल रहा है, इससे प्रत्येक जनपद में व्यापार भी बढ़ रहा है और जनपद को पहचान भी मिल रही है। भाजपा सरकार में चारों ओर सड़कों का जाल बिछाया गया है। रेल नेटवर्क को सुदृढ़ किया गया है, कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और सभी योजनाओं का क्रियान्वयन बिना किसी भेदभाव के पूरी ईमानदारी से हो रहा है। कार्यक्रम में व्यापार मंडलों, सामाजिक संस्थाओं व अन्य संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, अमित गर्ग, के एल अरोड़ा, गुरप्रीत बग्गा, रविंद्र मिगलानी, सुशील सड़ाना, प्रमोद सड़ाना, रवि जुनेजा, विवेक मनोचा, शेखर ठकराल, मदन लाल अरोड़ा, रोहित घई, प्रवीण छाबड़ा, सुनील ठाकुर, रवि गुप्ता, विनीत विरमानी, प्रेम कुमार, सुभाष सैनी, विपिन भोला सहित अनेक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें