फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीत वस्त्रधारी महिलाओं ने निकाली मंगल कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 7
विज्ञापन

सरसावा। गुरु मां रेनू किन्नर के द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अवसर पर विशाल मंगल कलश यात्रा निकाली गई। इसके उपरांत कथावाचक ने भागवत कथा करते हुए धर्म के मर्म की चर्चा की।
बुधवार को अंबाला रोड स्थित वीरसेवा मंदिर में एक सप्ताह तक चलने वाली भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर वर्धमान कॉलोनी स्थित हरि मंदिर से विशाल मंगल कलश यात्रा निकाली गई। इसमें कथा की आयोजक गुरु मां रेनू किन्नर सिर पर भागवत कथा धारण किए हुए चल रही थीं। मंगल कलश यात्रा में बड़ी संख्या में पीत वस्त्रधारी महिलाएं भी सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंगल कलश यात्रा वीर सेवा मंदिर पहुंचकर संपन्न हो गई। दोपहर के समय कथा व्यास आचार्य पारस गोस्वामी जी ने भागवत कथा में मनुष्य के प्रकृति के साथ संबंध तथा धर्म के मर्म की गंभीर चर्चा करते हुए लोगों को धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा की आयोजक गुरु मां रेनू किन्नर ने जानकारी दी कि 15 से 22 दिसंबर तक दोपहर दो से शाम पांच तक कथा का आयोजन होगा। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी तथा पालिका सभासद रमेश सुखीजा, पंडित देवेंद्र प्रसाद, रेखा गुप्ता, बबली, पूनम, देशबंधु शर्मा, दीपक गुप्ता, सोनिया, राजबाला, दया, अलका, ममता, सरोज आदि बड़ी संख्या में धर्मावलंबी महिलाएं शामिल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें