सहारनपुर। मुजफ्फरनगर में 21 से 23 अक्तूबर तक होने वाली राज्य कुश्ती प्रतियोगिता के लिए पहलवानों का चयन किया। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित चयन प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर एक बालिका और 11 बालकों का चयन प्रतियोगिता के लिए किया।
जिला कुश्ती संघ के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया प्रतियोगिता अंडर -15 खिलाड़ियों के बीच होगी। बुधवार को डॉ. आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयन प्रतियोगिता कराई। बालक वर्ग में अक्षर, अभिषेक कुमार, आर्यन कुमार, राहुल कुमार, अभी चौधरी, आदित्य कुमार, वेदांश सैनी, अभय राठी, कृष्णा, हर्ष सैनी और अंशुमन का चयन अलग-अलग भार वर्ग के लिए हुआ, जबकि बालिका वर्ग में रिया खेवाल चयन कराने में सफल रही हैं। टीम प्रशिक्षक अभिषेक चौधरी रहेंगे। मैनेजर प्रदीप कुमार को बनाया गया है। चयन प्रतियोगिता के दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, आदेश चौधरी, संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, संघ अध्यक्ष डॉ. एके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बॉक्सिंग का ट्रायल आठ अक्तूबर को
सहारनपुर। 18वीं एलीट महिला राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 13 से 15 अक्तूबर तक बुलंदशहर में होगी। प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर के खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। इसके लिए ट्रायल आठ अक्तूबर को अपराह्न 02:30 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का जन्म एक जनवरी 1981 से 31 दिसंबर 2002 के बीच का होना चाहिए। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, माता और पिता का आधार कार्ड, स्वास्थ्य प्रमाणपत्र, नॉन प्रग्नेंसी प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो लेकर पहुंचना होगा।