नकुड़ के सम्मान समारोह में आयुष मंत्री के साथ भाजपाई
- फोटो : SAHARANPUR
नकुड़ (सहारनपुर)। आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने पंचायत चुनाव में चुने गए भाजपा के प्रतिनिधियों को सम्मानित कर बिना भेदभाव के कार्य करने की अपील की है।
शनिवार को सहारनपुर रोड स्थित हरि कॉलेज में आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने कहा भाजपा ने देश व प्रदेश में सुशासन की सरकार दी है। आज प्रदेश से अपराधी या तो भाग गए या फिर वे जेलों में बंद हैं। सरकार की सफलता से विपक्षी पार्टियों के नेता परेशान हैं और वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही अपनी हार देख रहे हैं।
इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सुभाष चौधरी, बीडीसी व ग्राम प्रधानों का माल्यार्पण करके प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही जनप्रतिनिधियों से भाजपा की नीतियों के अनुरूप कार्य करने की अपील की। इसमें भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक शिवकुमार गुप्ता, मंत्री प्रतिनिधि चरण सिंह सैनी, राकेश वर्मा, जितेंद्र राठी, रवि सैनी, मयंक चौधरी, डायरेक्टर अनिल सैनी, जिला पंचायत सदस्य मुकेश चौधरी, मनोज गोयल, प्रधान भूपेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।